अमेरिका ने ओमान को हराकर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम स्कोर के बचाव का रिकॉर्ड बनाया

अल अमेरात. अमेरिका ने क्रिकेट विश्व लीग दो मैच में मंगलवार को यहां ओमान को 57 रन से हराकर पूरे 50 ओवर में एकदिवसीय मैच में 122 रन के सबसे कम स्कोर का बचाव करने का रिकॉर्ड बनाया. पुरुष एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में यह सबसे कम स्कोर है जिसका बचाव किया गया है. इसमें हालांकि कम ओवरों के मुकाबले या संशोधित लक्ष्य वाले मुकाबले शामिल नहीं हैं.

अमेरिका ने स्पिन की अनुकूल परिस्थितियों में बाएं हाथ के स्पिनर नोशतुष केनजिगे (11 रन पर पांच विकेट) की फिरकी के जादू से मेजबान ओमान को सिर्फ 65 रन पर ढेर कर दिया. केनजिगे के अलावा आफ स्पिनर मिलिंद कुमार (17 रन पर दो विकेट) और यासिर मोहम्मद (10 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट चटकाए.

यह ओमान का पुरुष एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूनतम स्कोर है. पूरे मैच के दौरान तेज गेंदबाजों ने एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की. ओमान की टीम पांच स्पिनरों के साथ उतरी जबकि अमेरिका के स्पिनरों केनजिगे, मिलिंद, यासिर और हरमीत को उतारा. इससे पहले अमेरिका ने मिलिंद की 47 रन की पारी की बदौल 35.3 ओवर में 122 रन बनाए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button