उच्च शिक्षण संस्थानों, केंद्रीय विद्यालयों में खाली पदों को जल्द भरा जाएगा: प्रधान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 14 Jun 2022 08:46 PM
उच्च शिक्षण संस्थानों, केंद्रीय विद्यालयों में खाली पदों को जल्द भरा जाएगा: प्रधान

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों, केंद्रीय विद्यालयों और जवाहर नवोदय विद्यालयों में सभी रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाएगा. इन पदों में शिक्षण और गैर-शिक्षण पद शामिल हैं. प्रधान कौशल विकास मंत्री भी हैं. उन्होंने कहा कि दोनों मंत्रालय अगले डेढ़ वर्षों में अपने-अपने विभागों में सभी खाली पदों को भरने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘ उच्च शिक्षण संस्थानों, केंद्रीय विद्यालयों, जवाहर नवोदय विद्यालयों और अन्य विभागों में खाली पड़े सभी शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों को जल्द से जल्द भरा जाएगा.’’ प्रधान ने कहा, ‘‘सभी सरकारी विभागों और मंत्रालयों में मिशन-मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्णय को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा मंत्राालय और कौशल विकास मंत्रालय अगले डेढ़ वर्षों में अपने विभागों में सभी खाली पदों को भरने के लिए प्रतिबद्ध है.” प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि सभी सरकारी विभागों एवं मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा के बाद प्रधानमंत्री का यह निर्देश आया है. बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा सरकार की लगातार की जा रही आलोचना के बीच केंद्र का यह फैसला आया है.

कृषि को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए सरकार कर रही प्रयास: तोमर

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कहा कि सरकार स्कूली पाठ्यक्रम में कृषि को शामिल करने के लिए प्रयास कर रही है. आधिकारिक बयान के अनुसार तोमर ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की प्राथमिकता और ताकत है. यह प्रतिकूल परिस्थितियों में रीढ़ की हड्डी के रूप में कार्य करती है.
उन्होंने नई शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत स्कूली शिक्षा में कृषि पाठ्यक्रम को मुख्यधारा में लाने पर जोर दिया. कार्यक्रम में पाठ्यक्रम में कृषि को एक विषय के रूप में पेश करने के लिए नीति और योजना तथा छात्रों को कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में ‘कैरियर’ तलाशने का विकल्प प्रदान करने के बारे में चर्चा की गई .

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की प्रोफेसर और पाठ्यक्रम अध्ययन विभाग की प्रमुख अनीता नूना ने कहा, ‘‘एनईपी -2020 किताबी ज्ञाप के साथ स्कूली छात्रों के समग्र विकास में सक्षम होगा. यह छात्रों को ज्ञान को व्यवहार में बदलने के लिए भी तैयार करेगा.’’ सत्र में आईसीएआर के महानिदेशक त्रिलोकन महापात्रा, आईसीएआर के उप महानिदेशक (शिक्षा) आर सी अग्रवाल और एसोसिएशन आॅफ इंडिया यूनिर्विसटीज के महासचिव पंकज मित्तल मौजूद थे. आईसीएआर, एनसीईआरटी, सीबीएसई के विशेषज्ञों ने विभिन्न स्कूल प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के साथ भाग लिया और स्कूली पाठ्यक्रम में कृषि को एक विषय के रूप में शामिल करने की आवश्यकता और प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  2. 2 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  3. 3 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबार, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Yogesh Kumar Sahu