वरुण धवन के साथ एक्शन फिल्म में दिखायी देंगी वामिका गब्बी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 07 Aug 2023 08:34 PM
वरुण धवन के साथ एक्शन फिल्म में दिखायी देंगी वामिका गब्बी
ऑडियो सुनें

मुंबई. टीवी सीरीज ”जुबली” की अभिनेत्री वामिका गब्बी फिल्म निर्माता एटली और उनकी पत्नी प्रिया मोहन के बैनर तले बनने वाली आगामी एक्शन फिल्म में वरुण धवन के साथ दिखायी देंगी. ‘ए फॉर एप्पल स्टूडियोज’ के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन 2019 में आयी तमिल फिल्म ”की” से पहचान बनाने वाले कलीस करेंगे. यह फिल्म 31 मई 2024 को रिलीज होगी. फिल्म का सह-प्रोडक्शन मुराद खेतानी का ‘सिने1 स्टूडियोज’ भी करेगा. अभी फिल्म के नाम और उसकी कहानी का खुलासा नहीं किया गया है. इसमें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कीर्ति सुरेश भी एक अहम भूमिका निभाएंगी.

गब्बी ने एक बयान में कहा, ”मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत रोमांचित हूं. वरुण धवन तथा कीर्ति सुरेश के साथ काम करने का मौका मिलना कुछ ऐसा है जिसकी मैं तलाश कर रही थी. मैं पूरी तरह से व्यावसायिक हिंदी फिल्म करने का इंतजार कर रही थी और यह इंतजार खत्म हो गया. मैं मुराद सर तथा एटली के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं.” ”ग्रहण”, ”माई” तथा ”जुबली” में अपने अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली गब्बी अभी हंगरी के बुडापेस्ट में शूटिंग कर रही हैं. वह फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज की ओटीटी मंच पर आने वाली पहली सीरीज ”चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलांग वैली” में भी दिखायी देंगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu