वीसीके की आज उच्च स्तरीय बैठक, कहा- वाम दलों के फैसले के बाद लेंगे TVK को समर्थन पर फैसला

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 08 May 2026 03:09 PM
वीसीके की आज उच्च स्तरीय बैठक, कहा- वाम दलों के फैसले के बाद लेंगे TVK को समर्थन पर फैसला
ऑडियो सुनें

चेन्नई: टीवीके को वीसीके के समर्थन के सवाल पर पार्टी के प्रमुख थोल तिरुमावलवन ने कहा, आज हमारी समिति के सदस्यों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक है। हम इस मौजूदा सियासी संकट पर चर्चा करने जा रहे हैं और वामपंथी दलों केफैसलों के बाद ही हम अपना फैसला लेंगे। हम उनके फैसलों का इंतजार कर रहे हैं। मेरा यही संदेश है। डीएमके और एआईएडीएमके के गठबंधन की संभावना पर उन्होंने कहा, यह महज अटकलें हैं। हम इंतजार करेंगे और देखेंगे।

केरल में विधायक दल की बैठक के बाद माकन ने कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपी रिपोर्ट

केरल में नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त अजय माकन ने कहा, आज हमने कांग्रेस अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंप दी है। आज हमने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दी। नवनिर्वाचित विधायक दल (सीएलपी) की बैठक ने एक-लाइन का प्रस्ताव पारित किया, जिसमें कांग्रेस नेतृत्व को विधायक दल का नेता चुनने का अधिकार दिया गया और उस प्रस्ताव की एक प्रति भी सौंप दी गई। हमने विधायकों से एक-एक करके बात की और उन्होंने जो कुछ भी कहा, उसे नोट कर लिया। सिर्फ नाम ही नहीं, बल्कि कई लोगों के पास कहने के लिए बहुत कुछ था। हमने उसे नोट कर लिया है और हाई कमान को सौंप दिया है।

असम: भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां
गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरिनरी कॉलेज मैदान में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं। असम में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार 12 मई को शपथ लेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav