बीएसएफ जवानों को लेकर जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 17 जवान घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 05 Jan 2024 06:38 PM
बीएसएफ जवानों को लेकर जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 17 जवान घायल
ऑडियो सुनें

कांकेर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवानों को लेकर लेकर जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया  इस घटना में 17 जवान घायल हुए हैं. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांकेर जिले के रावघाट और नारायणपुर जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र के मध्य सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को लेकर जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया .

उन्होंने बताया कि इस घटना में वाहन सवार 17 जवानों को चोट पहुंची है और घायलों में से चार जवानों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है. अधिकारियों ने बताया कि जिले के फुलपाड़ गांव में स्थित बीएसएफ के शिविर से 162 वीं बटालियन के जवान एक वाहन में सवार होकर अंतागढ़ रेलवे स्टेशन के लिए निकले थे. जवान छुट्टी में जाने वाले थे.

उन्होंने बताया कि वाहन जब रावघाट और ताड़ोकी थाना क्षेत्र के बीच कुम्हारी गांव के करीब पहुंचा तब वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस घटना में 17 जवान घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा घायल जवानों को नारायणपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से चार जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है. अन्य जवानों को प्राथमिक उपचार दिया गया है तथा उनकी हालात खतरे से बाहर है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियानों में बड़ी संख्या में बीएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu