भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और ‘पद्म श्री’ से सम्मानित नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गोवा स्थित अपने आवास पर हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से देशभर और फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम योगी ने कहा, “पद्म श्री नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने विलक्षण और जीवंत अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया।”
नाना पाटेकर को कल रात में गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था लेकिन जब तक वो अस्पताल पहुंचते उनकी मृत्य हो गई। हार्ट अटैक के बाद अभिनेता नाना पाटेकर को 45 मिनट तक CPR दिया गया था, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।
रिपोर्ट्स की माने तो वह गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोश पाए गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. नाना पाटेकर 75 साल के थे. उनके निधन की खबर से सभी सदमे में हैं. उनका यह डायलॉग अब जीवंत हो उठा कि आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने। ख्याति के शिखर पर रहकर भी सादगी से जीना—नाना पाटेकर जी ने यह करके दिखाया।
नाना का परिवार
नाना पाटेकर और नीलकांति पाटेकर के बेटे का नाम मल्हार पाटेकर है। मल्हार फिल्ममेकिंग से जुड़े हुए हैं और अपने पिता के प्रोडक्शन से जुड़े काम भी संभालते रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खबर मिलने के बाद वह गोवा के लिए रवाना हुए।
नाना पाटेकर और नीलकांति का एक और बेटा था, जिसका नाम दुर्वासा था। दुर्वासा का बचपन में ही बीमारी के कारण निधन हो गया था। वह करीब ढाई साल के थे। नाना ने कई मौकों पर अपने इस बेटे को खोने के दर्द के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि बेटे की छोटी सी जिंदगी ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया।
नाना पाटेकर की पत्नी का नाम नीलकांति पाटेकर था। दोनों की शादी 1978 में हुई थी। नीलकांति बैंक में अधिकारी के तौर पर काम कर चुकी थीं और थिएटर से भी जुड़ी रही थीं। अभिनय में उनकी खास दिलचस्पी थी और उन्होंने मराठी थिएटर में काम किया था। शादी के बाद भी उन्होंने नाना के संघर्ष के दौर में उनका साथ दिया। हालांकि, बाद में दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। नाना ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि अलग रहने के बावजूद दोनों के बीच सम्मान और अच्छे रिश्ते बने रहे।