उपराष्ट्रपति धनखड़ रविवार को एक दिवसीय यात्रा पर पहुंचेंगे छत्तीसगढ़

नयी दिल्ली. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को एक दिवसीय यात्रा पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे और इस दौरान वह एक विधि विश्वविद्यालय के छात्रों से बातचीत करेंगे. उनके कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उपराष्ट्रपति का वहां राजभवन का दौरा करने का भी कार्यक्रम है. यह भी बताया गया कि छत्तीसगढ़ की अपनी पहली यात्रा के दौरान धनखड़ रायपुर स्थित हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के छात्रों और संकाय सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button