तुर्किये, अजरबैजान के लिए वीजा आवेदनों में 42 प्रतिशत की गिरावट

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 20 May 2025 09:00 PM
तुर्किये, अजरबैजान के लिए वीजा आवेदनों में 42 प्रतिशत की गिरावट
ऑडियो सुनें

मुंबई. वीजा आवेदन से संबंधित मंच एटलीस ने मंगलवार को कहा कि हाल के घटनाक्रमों के बाद भारतीय यात्रियों द्वारा तुर्किये और अजरबैजान के लिए वीजा आवेदनों में 42 प्रतिशत की गिरावट आई है. भारत के ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के बाद उक्त दोनों देशों ने सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान को समर्थन दिया था. एटलीस ने कहा कि भारतीय यात्रियों ने तुर्किये और अजरबैजान की यात्रा से बचने का फैसला करके तेजी से प्रतिक्रिया दी है.

इस मंच ने कहा कि सिर्फ 36 घंटों के भीतर 60 प्रतिशत उपयोगकर्ताओं ने वीजा आवेदन प्रक्रिया को बीच में ही छोड़ दिया. इस गिरावट में बड़ा हिस्सा दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों के यात्रियों का था, जहां तुर्किये जाने वाले आवेदनों में 53 प्रतिशत की गिरावट हुई. दूसरी ओर इंदौर और जयपुर जैसे दूसरी श्रेणी के शहरों में केवल 20 प्रतिशत की गिरावट हुई. कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, इस साल की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी, जब जनवरी-मार्च के दौरान तुर्किये और अजरबैजान के लिए वीजा आवेदनों में सालाना आधार पर 64 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu