हिमाचल प्रदेश के मतदाता अपने बच्चों का उज्ज्वल भविष्य चाहते हैं तो ‘आप’ को एक मौका दें

शिमला. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मतादाताओं से अपील की कि यदि वे अपने बच्चों का उज्ज्वल भविष्य चाहते हैं, तो आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को एक अवसर दें. हमीरपुर जिले में एक टाउनहॉल में लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आप सरकार ने शिक्षा प्रणाली में सकारात्मक बदलाव करके 1,100 से अधिक सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे 16 लाख छात्रों का भविष्य सुरक्षित किया है. केजरीवाल ने कहा, ‘‘यदि आप चाहते हैं कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 8.5 लाख छात्रों का भविष्य उज्ज्वल हो, तो ‘आप’ को एक मौका दें.’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button