वाकेथॉन 2023: मरीन ड्राइव पर मतदाता जागरूकता के लिए दौड़ा रायपुर…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 26 Aug 2023 11:11 AM
वाकेथॉन 2023: मरीन ड्राइव पर मतदाता जागरूकता के लिए दौड़ा रायपुर…
ऑडियो सुनें

रायपुर: राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने आज मरीन ड्राइव तेलीबांधा से वाकेथॉन का आयोजन किया गया। वाकेथॉन के द्वारा शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने और 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने प्रेरित किया गया। दौड़ेगा रायपुर, वोट करेगा रायपुर का उद्देश्य लेकर आयोजित हो रही इस वाकेथॉन में शहर के युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, तृतीय लिंग समुदाय के लोग, समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित शासकीय अधिकारी कर्मचारी और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

यह वाकेथॉन सुबह तेलीबांधा तालाब स्थित मरीन ड्राइव से शुरू हुई। मरीन ड्राइव से शुरू हो घड़ीचौक-कलेक्टोरेट होकर वाकेथॉन वापस मरीन ड्राइव पर समाप्त हुई। वाकेथान की शुरुआत पर निर्वाचन आयोग के सदस्यों ने बोर्ड पर हस्ताक्षर कर लोगों को मतदान के लिए संदेश लिखें और आगामी चुनाव में मत अधिकार का उपयोग करने की अपील की।

इस वाकेथॉन भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार के साथ आयुक्त श्री अनूप चंद्र पांडेय और श्री अरूण गोयल, भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त श्री हृदेश कुमार, वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त श्री धर्मेन्द्र शर्मा और श्री नितेश व्यास, उप निर्वाचन आयुक्त श्री मनोज कुमार साहू और श्री आर.के. गुप्ता, उप निर्वाचन आयुक्त श्री अजय भादू, महानिदेशक श्री बी नारायणन, निदेशक श्री यशवेंद्र सिंह, निदेशक (आई टी) श्री अशोक कुमार, वरिष्ठ प्रधान सचिव श्री एन.एन. बुटोलिया, प्रधान सचिव श्री एस.बी. जोशी, संयुक्त निदेशक श्री अनुज चांडक और अवर सचिव श्री रितेश सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान छतीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री रीना बाबा साहब कंगाले, कमिश्नर श्री संजय अलंग, पुलिस महानिरीक्षक श्री रतन लाल डांगी, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे, एसएसपी श्री प्रशांत अग्रवाल सहित नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी और सीईओ ज़िला पंचायत श्री अविनाश मिश्रा भी उपस्थित रहें।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav