जो अवैध अप्रवासी अमेरिका से स्वेच्छा से लौटना चाहते हैं उनकी टिकट की व्यवस्था हम करेंगे : ट्रंप

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह देश में अवैध रूप से रह रहे उन अप्रवासियों को पैसे और विमान का टिकट देंगे जो स्वेच्छा से लौटने को इच्छुक हैं। ट्रंप ने मंगलवार को प्रसारित ‘फॉक्स नोटिसियास’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि उनका प्रशासन फिलहाल ह्लहत्यारोंह्व को देश से निकालने पर ध्यान केंद्रित किए हुए है। लेकिन अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे अन्य लोगों के लिए उन्होंने कहा कि वह ‘‘स्वेच्छा से वापसी कार्यक्रमह्व लागू करेंगे।

उन्होंने योजना के बारे में कुछ जानकारी दी और कहा कि अमेरिका आप्रवासियों को विमान का किराया और कुछ पैसे देगा। ट्रंप ने कहा, ह्लहम उन्हें कुछ पैसे देंगे। हम उन्हें विमान का टिकट देंगे और अगर वे अच्छे हैं और वापस आना चाहते हैं तो हम उनके साथ काम करेंगे। हम उनके साथ मिलकर काम करेंगे ताकि उन्हें जल्द से जल्द वापस लाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button