राज्यपाल के नीट समर्थक रुख के कारण हम उनकी चाय पार्टी का बहिष्कार करेंगे: स्टालिन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 14 Aug 2023 03:19 PM
राज्यपाल के नीट समर्थक रुख के कारण हम उनकी चाय पार्टी का बहिष्कार करेंगे: स्टालिन
ऑडियो सुनें

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने राज्यपाल आर एन रवि के राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) समर्थक रुख की कड़ी ंिनदा करते हुए सोमवार को कहा कि राज्य सरकार स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल द्वारा आयोजित की जाने वाली चाय पार्टी का बहिष्कार करेगी।

रवि ने दो दिन पहले कहा था कि ‘‘यदि उनके पास शक्ति हो’’, तो वह नीट से राज्य को छूट देने के प्रावधान वाले राज्य सरकार के विधेयक को कभी मंजूरी नहीं देंगे। इस विधेयक को अभी राष्ट्रपति की मंजूरी नहीं मिली है। स्टालिन ने रवि के बयान की ंिनदा करते हुए कहा कि राज्यपाल के बयान ने विद्यार्थियों और युवाओं को स्तब्ध कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्यपाल का बयान गैर जिम्मेदाराना है और तमिलनाडु के सात साल पुराने नीट विरोधी संघर्ष को कमतर करता है।’’ रवि उच्च शिक्षा विभाग में भी भ्रम पैदा कर रहे हैं और उनकी नीट समर्थक टिप्पणी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के सपनों को ‘‘नष्ट’’ करने के समान है।

राज्यपाल के नीट समर्थक सार्वजनिक रुख के प्रति राज्य सरकार के विरोध को दर्ज कराते हुए स्टालिन ने कहा, ‘‘हमने 15 अगस्त को राजभवन में उनकी मेजबानी में आयोजित की जाने वाली चाय पार्टी का बहिष्कार करने का फैसला किया है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav