
-: आपका राशिफल :-
मेष:- दिनमान सामान्य रहेगा. दोपहर बाद योजनाओंं में अवरोध आएंगे. स्वजनों से मतभेद रहेंगे. व्यवसाय में लाभ कम होगा. सेहत नरम रहेगी.
वृषभ:- आत्मबल बनाए रखें. विकास के नए अवसर मिलेंगे. नाैकरी में वर्चस्व बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा.
मिथुन:- राजनैतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा. अटके धन की प्राप्ति संभव है. संपत्ति में वदि्ध के अवसर मिलेंगे. व्यावसयिक लाभ से उत्साहित रहेंगे.
कर्क:- दिनमान अनुकूल रहेगा. नौकरी में कार्य कुशलता बनी रहेगी. सरकारी क्षेत्र से अर्थ प्राप्ति संभव है. व्यवसाय में यथेष्ट धन लाभ होगा.
सिंह:- संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखें. किसी इच्छा की पूर्ति का अवसर मिलेंगा. व्यक्तिगत संबंध सहायक रहेंगे. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा.
कन्या:- दिनमान प्रतिकूल रहेगा. बनते कार्य में अवरोध आएंगे. विरोधी से सावधानी बरतें. नौकरी में मन नहीं लगेगा. व्यवसाय में जोखिम से बचें.
तुला:- भविष्य के प्रति आशान्वित रहेंगे. नाैकरी में स्थिति यथावत रहेगी. आय का नया स्त्रोत संभव है. व्यवसाय में लाभ होगा. रोग में कमी आएगी.
वृश्चिक:- साक्षात्कार में सफलता मिलेगी. न्याय क्षेत्र में विजय मिलेगी. विरोधी परास्त होंगे. नाैकरी में दबदबा बना रहेगा. व्यवसाय में लाभ होगा.
धनु:- मन में उहापोह की स्थिति रहेेगी. नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है. संतान पक्ष से कुछ चिंता रहेगी. व्यवसाय में लाभ होगा. क्रोध से बचें.
मकर:- मानसिक तनाव बना रहेगा. अपने ही विचारों में उलझे रहेंगे. नए कार्य का प्रस्ताव आ सकता है. व्यवसाय में लाभ कम होगा. यात्रा से बचें.
कुंभ:- दिनमान सहायक रहेगा. किसी मनोकामना की पूर्ति हो सकती है. नाैकरीमें प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यावसयिक विस्तार व लाभ से उत्साहित रहेंगे.
मीन:- मानसिक स्तर पर संवेदनशील रहेंगे. राजकाज में सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में सम्मान बना रहेगा. व्यवसाय में लाभ होगा. विरोधी से बचें.
-: आज का पंचाग :-
विक्रमी संवत् 2082, 11 पाैष मास शक 1947, पाैष मास 18 प्रविष्टे, 11 रज्जब हिज़री 1447, पाैष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी 22.22 तक उपरांत चतुर्दशी, रोहिणी नक्षत्र 22.47 तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र, शुभ योग 17.12 तक उपरांत शुक्ल योग, काैलव करण 12.05 तक उपरांत तैतिल करण, चन्द्रमा वृष राशि में दिन रात. शुभांक 3
-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-
इस वर्ष आत्मबल बना रहेगा. राजनैतिक संबंध अनुकूल रहेंगे. समामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे. विरोधी परास्त होंगे. किसी राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है. आर्थिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा. उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. सेना, पुलिस, चिकित्सा, विदेश विभाग, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को उन्नति के अवसर मिलेंगे. व्यावसायिक लाभ एवं विस्तार से उत्साह बढ़ेगा. जमा पूंजी में वृदि्ध होगी. इस वर्ष किसी नए उद्योग का प्रारंभ हो सकता है. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा.
-: व्रत त्यौहार :-
व्रत त्यौहार: प्रदोष व्रत, रोहिणी व्रत, शिशिरऋतु, सूर्यउत्तरायणे, दक्षिणगोले.
राहुकाल:- दिन में 13.30 से 15.00 तक



