पश्चिम बंगाल ने 2011 से आजीवन कारावास की सजा काट रहे 840 कैदियों को रिहा किया : ममता

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार ने 2011 से आजीवन कारावास की सजा काट रहे 840 कैदियों को रिहा किया है, जिनमें से सभी ने 14 साल से अधिक की सजा काट ली थी।

ममता ने यह भी घोषणा की कि उचित कानूनी प्रक्रिया के बाद अब 45 अतिरिक्त कैदियों को रिहा किया जा रहा है। उन्होंने रिहा किए गए व्यक्तियों और उनके परिवारों को बधाई दी और कहा कि कारावास के दौरान उनका अच्छा व्यवहार इस निर्णय का एक प्रमुख कारक था।

ममता ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘हमारी सरकार ने आजीवन कारावास की सज़ा काट चुके कई कैदियों को कानूनी तौर पर रिहा किया है। 2011 से अब तक ऐसे 840 लोगों को रिहा किया जा चुका है। 45 और कैदियों को कानूनी तौर पर रिहा किया जा रहा है। मैं उन्हें और उनके परिवारों को बधाई देती हूं।’’

उन्होंने सुधार गृहों की पुनर्वास भूमिका पर ज़ोर देते हुए लिखा, ‘‘मुझे पता है कि कारावास के दौरान उनका व्यवहार अच्छा था। यह रिहाई इसी बात का प्रमाण है।’’ मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि रिहा हुए कैदी सुधरी हुई ज़ंिदगी व्यतीत करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि रिहा हुए ये कैदी अपने नए और आज़ाद जीवन में अच्छे नागरिक बनेंगे – और तभी हमारे प्रयास सफल होंगे।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button