जहां कांग्रेस होगी वहां भ्रष्टाचार एवं अत्याचार होगा: नड्डा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 20 Nov 2023 07:11 PM
जहां कांग्रेस होगी वहां भ्रष्टाचार एवं अत्याचार होगा: नड्डा
ऑडियो सुनें

जयपुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि जहां कांग्रेस होगी वहां वहां भ्रष्टाचार, अत्याचार होगा लेकिन जहां भाजपा होगी वहां विकास एवं तरक्की होगी. नड्डा ने सोमवार को राजसमंद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा,”आज राजस्थान भ्रष्टाचार ,महिलाओं के उत्पीड़न, किसानों के तिरस्कार, पिछड़ों पर अत्याचार में नंबर एक पर है. तुष्टिकरण की राजनीति में भाई को भाई से लडाने में भी राजस्थान नंबर एक पर खड़ा है.”

उन्होंने कहा,”जहां-जहां कांग्रेस होगी वहां-वहां भ्रष्टाचार होगा. जहां कांग्रेस होगी वहां अत्याचार होगा.. जहां कांग्रेस होगी वहां व्यभिचार होगा, जहां कांग्रेस होगी वहां लूट होगी, जहां कांग्रेस होगी वहां गफलत होगी, जहां कांग्रेस होगी वहां घोटाला होगा, जहां कांग्रेस होगी वहां छलावा होगा.” उन्होंने कहा,”लेकिन जहां-जहां भाजपा होगी वहां-वहां विकास होगा.. वहां तरक्की होगी.. वहां महिलाओं का सशक्तीकरण होगा.. वहां युवाओं को आगे बढने का रास्ता होगा.. वहां किसानों का सम्मान होगा.. अनुसूचित जाति के लोगों को मुख्यधारा में शामिल में होने का अवसर होगा .. आदिवासी भाइयों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर देश में आगे बढ़ने का मौका होगा.” राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu