केंद्रीय टीम आखिर मणिपुर क्यों नहीं भेजी गई: ममता ने कोलकाता रैली में पूछा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 21 Jul 2023 03:31 PM
केंद्रीय टीम आखिर मणिपुर क्यों नहीं भेजी गई: ममता ने कोलकाता रैली में पूछा
ऑडियो सुनें

कोलकाता: मणिपुर संकट को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना तीखा हमला जारी रखते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘बेटी बचाओ’ योजना अब ‘बेटी जलाओ’ में तब्दील हो गई है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने आश्चर्य जताया कि केंद्र ने मणिपुर में कभी केंद्रीय दल भेजने की जहमत क्यों नहीं उठाई, जहां जातीय ंिहसा में अब तक 160 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘हम मणिपुर के साथ अपनी एकजुटता दर्शाना चाहते हैं। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में (पंचायत चुनाव के बाद) कई केंद्रीय दल भेजे, लेकिन पूर्वोत्तर राज्य में कोई केंद्रीय दल क्यों नहीं भेजा गया?’’ यहां पार्टी की वार्षिक ‘शहीद दिवस’ रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने विपक्षी दलों के नवगठित गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डिवेलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के प्रति अपनी एकजुटता जाहिर की और कहा कि उनका मिशन भाजपा को सत्ता से बाहर करना है।

उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा का सत्ता में लौटना लोकतंत्र के खात्मे का संकेत होगा। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का आह्वान किया और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के दावों का खंडन करते हुए कहा, ‘‘हमारी कोई और मांग नहीं है और हम 2024 में सिर्फ भाजपा को केंद्र की सत्ता से बाहर करना चाहते हैं। हमें किसी पद की लालसा नहीं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि ये 26 विपक्षी दल एक साथ आए हैं। हम विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के बैनर तले केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित करेंगे। गठबंधन लड़ेगा और तृणमूल कांग्रेस एक सैनिक की तरह उसके साथ खड़ी रहेगी।’’ बनर्जी ने कहा कि अगर भाजपा केंद्र में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटती है, तो ‘‘देश में लोकतंत्र का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।’’

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  2. 2 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  3. 3 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  4. 4 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav