प्रधानमंत्री के ‘टीम इंडिया’ दृष्टिकोण को नई शक्ति देगी: आदित्यनाथ

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 24 Jun 2025 11:51 AM
प्रधानमंत्री के ‘टीम इंडिया’ दृष्टिकोण को नई शक्ति देगी: आदित्यनाथ
ऑडियो सुनें

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि काशी में हो रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘टीम इंडिया’ दृष्टिकोण को नई शक्ति और गति प्रदान करेगी। इससे पहले मंगलवार सुबह आदित्यनाथ काशी विश्वनाथ मंदिर गए, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना और अनुष्ठान किए।

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स खाते पर एक पोस्ट में कहा ह्लबाबा विश्वनाथ की कृपाभूमि, अविनाशी काशी में आज मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सहभागिता करूंगा। इसी पोस्ट में उन्होंने कहा कि संघीय एकता, राष्ट्रीय अखंडता और क्षेत्रीय विकास को सुदृढ़ करने वाली यह परिषद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के टीम इंडिया दृष्टिकोण को नई शक्ति और गति प्रदान करेगी।

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि ह्ललहुरी काशी’’ गाजीपुर के विकास को आधुनिक अधोसंरचना, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, कृषि-निर्यात हब, औद्योगिक इकाइयों और गंगा तट पर्यटन से नई ऊर्जा मिल रही है। योगी ने कहा ‘‘आज जनपद (गाजीपुर) में संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करूंगा। ‘विकसित भारत का विकसित उत्तर प्रदेश’- हमारा संकल्प भी है और प्रतिबद्धता भी।’’

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। शाह सोमवार से ही वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मंगलवार की सुबह काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्यÞाण की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंगलवार की सुबह संकट मोचन मंदिर में भी विधि विधान से पूजा-अर्चना की।

मंगलवार को ही मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होटल ताज में होनी है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे।

दर्शन-पूजन के दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव ंिसह, अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रंिवद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश ंिसह, स्वामी संतोष दास, संकट मोचन मंदिर के महंत विशंभर नाथ मिश्र आदि मौजूद थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital