जम्मू कश्मीर में शांति ‘खरीदेंगे’ नहीं बल्कि इसे स्थापित करेंगे : उपराज्यपाल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 19 Apr 2022 08:52 PM
जम्मू कश्मीर में शांति ‘खरीदेंगे’ नहीं बल्कि इसे स्थापित करेंगे : उपराज्यपाल
ऑडियो सुनें

जम्मू. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि सरकार जम्मू कश्मीर में ‘‘शांति खरीदने की पुरानी प्रथा’’ के बजाए इसे कायम करने के लिए प्रतिबद्ध है. उपराज्यपाल ने कहा कि सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद का मुकाबला करने में बढ़त हासिल कर ली है और केंद्र शासित प्रदेश में आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट करने के लिए काम कर रहे हैं. सिन्हा ने राजभवन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम शांति खरीदेंगे नहीं. हम (जम्मू कश्मीर में) शांति स्थापित करेंगे.’’

आतंकवादियों द्वारा चुनिंदा तरीके से हत्याओं के जरिए कश्मीर में भय का माहौल पैदा करने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सिन्हा ने कहा, ‘‘हमारे प्रशासन का इरादा बहुत स्पष्ट है कि शांति खरीदनी नहीं बल्कि इसे स्थापित करना है.’’ उपराज्यपाल ने कहा कि इसमें समय लग सकता है लेकिन सरकार आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट कर देगी. उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा बलों को (आतंकवादियों पर) बढ़त मिल गई है. यह एक स्वीकृत तथ्य है. हमारे सुरक्षा बल उनकी (आतंकवादियों) रीढ़ तोड़ने में सफल रहे हैं.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu