महिला एर्मिजंग एशिया कप : सेमीफाइनल बारिश की भेंट चढ़ा, अब भारत फाइनल में खेलेगा बांग्लादेश से

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 20 Jun 2023 09:35 PM
महिला एर्मिजंग एशिया कप : सेमीफाइनल बारिश की भेंट चढ़ा, अब भारत फाइनल में खेलेगा बांग्लादेश से
ऑडियो सुनें

मोंग कोक. भारत की अंडर-23 टीम महिलाओं के एर्मिजंग एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी क्योंकि मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ उसका सेमीफाइनल मुकाबला एक भी गेंद खेले बिना बारिश की भेंट चढ. गया. भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल पहले सोमवार को होना था लेकिन बारिश के कारण इसे एक दिन के लिये स्थगित कर दिया गया. पर मंगलवार को बारिश के कारण यह नहीं हो सका.

दिलचस्प बात है कि भारत ने फाइनल तक केवल एक ही मैच खेला है जिसमें अपने शुरुआती मैच में उसने मेजबान हांगकांग को नौ विकेट से हराया था. भारत के अन्य तीन मैच बारिश की भेंट चढ. गये जिसमें एक भी गेंद नहीं फेंकी गयी और इसमें श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल भी शामिल है. बल्कि बारिश के कारण टूर्नामेंट के आठ मैच नहीं खेले जा सके. बांग्लादेश ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को छह रन से हराया जिससे वह बुधवार को होने वाले फाइनल में पहुंचा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu