विश्व महिला शतरंज चैंपियन दिव्या नागपुर पहुंचीं, जीत का श्रेय परिवार और कोच को दिया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 30 Jul 2025 11:14 PM
विश्व महिला शतरंज चैंपियन दिव्या नागपुर पहुंचीं, जीत का श्रेय परिवार और कोच को दिया
ऑडियो सुनें

नागपुर. महिला शतरंज विश्व कप चैंपियन दिव्या देशमुख ने अपनी शानदार जीत का श्रेय अपने परिवार और पहले कोच राहुल जोशी को दिया. नागपुर की रहने वाली दिव्या बुधवार रात शहर पहुंचीं और हवाई अड्डे के बाहर शतरंज प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया.
दिव्या ने कहा, ह्लमुझे यह स्नेह पाकर बहुत खुशी हुई.ह्व उन्होंने कहा, ह्लयह देखकर अच्छा लग रहा है कि मेरा स्वागत करने के लिए इतनी भीड़ यहां इकट्ठा हुई है. मैं बहुत खुश हूं.ह्व दिव्या ने कहा, ह्लमैं अपनी बहन, पूरे परिवार और अपने पहले कोच राहुल जोशी को इसका श्रेय देना चाहती हूं­.ह्व नागपुर की 19 वर्षीय दिव्या सोमवार को महिला शतरंज विश्व कप जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं. उन्होंने जॉर्जिया के बटुमी में फाइनल मुकाबले में ‘टाई-ब्रेकर’ में अनुभवी कोनेरू हम्पी को हराया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu