यामी गौतम की फिल्म ‘लॉस्ट’ सीधे जी5 पर होगी रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 28 Nov 2022 07:03 PM
यामी गौतम की फिल्म ‘लॉस्ट’ सीधे जी5 पर होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

मुंबई. यामी गौतम अभिनीत फिल्म ‘लॉस्ट’ सीधे जी5 पर रिलीज होगी. जी5 ने सोमवार को यह जानकारी दी. अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में गौतम एक क्राइम रिपोर्टर की भूमिका निभाते नजर आएंगी. अभिनेत्री के जन्मदिन के अवसर पर स्ट्रींिमग प्लेटफॉर्म जी5 ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह घोषणा साक्षा की. जी5 ने ट्वीट में कहा, ‘‘यामी गौतम को जन्मदिन की बधाई. यामी सच्चाई के वास्ते अपनी खोज शुरू करने के लिए तैयार है. ‘लॉस्ट’ जल्द ही जी5 पर आ रही है.’’ निर्माताओं के मुताबिक, इस फिल्म का उद्देश्य मीडिया की सत्यनिष्ठा के मुद्दे को उजागर करना है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu