व्यवस्था में सुधार के लिए युवाओं को राजनीति में आना चाहिए : भूपेश बघेल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 26 Jul 2023 10:22 PM
व्यवस्था में सुधार के लिए युवाओं को राजनीति में आना चाहिए : भूपेश बघेल
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ. के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को युवाओं से राजनीति में आने का आह्वान किया और कहा कि सरकार अच्छी होगी तभी व्यवस्था सुधरेगी. बघेल रायपुर में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के लिए एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

बघेल ने कहा, “भारत की 50 प्रतिशत आबादी 29 साल से कम उम्र की है और 65 प्रतिशत आबादी 35 साल से कम उम्र की है, यही कारण है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने मतदान की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी थी.” उन्होंने आगे कहा कि छात्र अच्छे स्कूल, कॉलेज, पुस्तकालय, शिक्षक और बुनियादी ढांचा चाहते हैं, लेकिन यह केवल अच्छी सरकार से ही संभव होगा इसलिए युवाओं को राजनीति में आना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ. में कांग्रेस पार्टी की जीत में युवाओं ने अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने भारत के सबसे युवा महापौर रहे देवेंद्र यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में युवाओं को पर्याप्त मौका दिया जायेगा. उन्होंने कहा, ह्लआज के युवाओं को नफरत और व्हाट्सऐप यूनिर्विसटी के खिलाफ लड़ना होगा. युवाओं को राष्ट्र की एकता, प्रेम और भाईचारे के लिए लड़ना होगा.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu