गणेश विसर्जन में शोक : सब इंस्पेक्टर सहित 13 लोगों की मौत, 26 घायल, अलग-अलग विसर्जन के दौरान हुई घटनाएं, एमपी में दो मरे

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 26 Sep 2026 02:45 PM
गणेश विसर्जन में शोक : सब इंस्पेक्टर सहित 13 लोगों की मौत, 26 घायल, अलग-अलग विसर्जन के दौरान हुई घटनाएं, एमपी में दो मरे

ऑडियो सुनें

तेलंगाना में गणपति विसर्जन के दौरान हुए हादसे में सब-इंस्पेक्टर समेत 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया। घटना को लेकर प्रशासन की ओर से आगे की जानकारी का इंतजार है।

तेलंगाना DGP ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गणेश विसर्जन के दौरानअलग-अलग घटनाओं में 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि 26 लोग घायल बताए जा रहे है। उन्होंने बताया कि सब-मृतकों में सब-इंस्पेक्टर भी शामिल है। हालांकि इन लोगों कि मौत कैसे हुई परिस्थितियों के बारे में फिलहाल पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

मध्य प्रदेश में भी विसर्जन के दौरान दो लोगों की मौत होने की खबर है। दो गुटीय संघर्ष के बाद चाकू चले और युवकों की मौत हो गई।

By Navabharat News Group