महंगाई का बड़ा झटका : एसी, टीवी, वाशिंग मशीन अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे, दामों में 8% तक बढ़ोतरी, जानिए कौन सी कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 27 Sep 2026 06:51 PM
महंगाई का बड़ा झटका : एसी, टीवी, वाशिंग मशीन अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे, दामों में 8% तक बढ़ोतरी, जानिए कौन सी कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम

ऑडियो सुनें

दीपावली के पहले महंगाई का एक और झटका लगने जा रहा है। एसी, एलईडी और टीवी बनाने वाली कंपनियां इनके दाम बढ़ाने जा रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक सामान की क़ीमतों में 1 अक्टूबर से 8% तक बढ़ोतरी होगी. बड़ी कंपनियों ने कॉपर, स्टील, और अन्य इनपुट सामग्री की क़ीमतों में बढ़ोतरी के कारण यह फ़ैसला किया है. पिछले साल GST में कटौती के बाद क़ीमतें कम हुई थीं मगर अब कीमतें फिर सें बढ़ने जा रही हैं।

कंपनियों के मुताबिक, तांबा, एल्युमिनियम, स्टील, प्लास्टिक और कच्चे तेल से जुड़े उत्पादों की बढ़ती लागत के साथ-साथ माल ढुलाई का खर्च और विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव के कारण कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया है। इस साल ये तीसरा मौका होगा, जब उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां उत्पादों के दाम बढ़ाएंगी। ब्लू स्टार, गोदरेज, हायर, डाइकिन और सुपर प्लास्ट्रॉनिक्स समेत कई कंपनियां अलग-अलग कैटेगीर में कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं। एलजी और बॉश होम कम्फर्ट, जो हिताची ब्रांड के एयर कंडीशनर का कारोबार करती है, ने भी एसी की कीमतों में करीब 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। पैनासोनिक अभी कीमत बढ़ाने को लेकर स्थिति का आंकलन कर रही है।

इंडस्ट्री से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2026 से कई कंपनियां AC और दूसरे घरेलू उपकरणों की कीमतों में 5% से 8% तक बढ़ोतरी कर सकती हैं। कुछ कंपनियों ने पहले ही कीमतें बढ़ा दी हैं, जबकि कुछ कंपनियां अभी लागत का आकलन कर रही हैं। यह साल 2026 में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री की ओर से की जाने वाली कीमतों में तीसरी बढ़ोतरी होगी।

By Navabharat News Group