रक्षक बने भक्षक : विधायक के फार्म हाउस में युवती से गैंगरेप, एक इंस्पेक्टर, दो हेड कॉन्स्टेबल और पुलिस का दरोगा गिरफ्तार

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 24 Sep 2026 09:14 AM
रक्षक बने भक्षक : विधायक के फार्म हाउस में युवती से गैंगरेप, एक इंस्पेक्टर, दो हेड कॉन्स्टेबल और पुलिस का दरोगा गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

यूपी के अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक फार्म हाउस में 23 साल की युवती से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें CRPF का एक इंस्पेक्टर, एक हेड कॉन्स्टेबल, अमरोहा में तैनात यूपी पुलिस का एक दारोगा और एक हेड कॉन्स्टेबल शामिल हैं.

पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, घटना 22 और 23 सितंबर 2026 की दरम्यानी रात की है. हसनपुर इलाके के एक फार्म हाउस में युवती के साथ गैंगरेप का आरोप है. पीड़िता की तहरीर पर हसनपुर थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस अब पीड़िता के बयान, घटनास्थल और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. अमरोहा के एसपी लखन सिंह यादव के मुताबिक, पीड़िता पहले से CRPF के आरोपी जवान मोहित उर्फ विक्की और निरीक्षक लालाराम यादव को जानती थी.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवती की मुलाकात मोहित से हरियाणा के सोनीपत में हुई थी. Also पुलिस का कहना है कि 22 सितंबर को पीड़िता CRPF में हेड कॉन्स्टेबल मोहित और CRPF इंस्पेक्टर लालाराम यादव के साथ अमरोहा के हसनपुर इलाके में पहुंची थी. यहां मोहित की मुलाकात अपने पुराने परिचित और हसनपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर संजय तोमर से हुई. इसके बाद सभी लोग झुलपुरी स्थित एक फार्म हाउस पहुंचे. पुलिस के अनुसार, वहां रुकने के लिए दो कमरे किराये पर लिए गए थे. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, कुछ समय बाद हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद भी खाना लेकर फार्म हाउस पहुंचा था. इसी दौरान युवती के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती की गई. पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके साथ गैंगरेप किया गया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि देर रात और अर्ली मॉर्निंग पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले महिला को सुरक्षित किया गया. इसके बाद उससे पूरी जानकारी ली गई. पुलिस के अनुसार, महिला की लिखित तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया और नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई.

इस मामले में हसनपुर थाने में केस दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान CRPF हेड कॉन्स्टेबल विक्की उर्फ मोहित, CRPF इंस्पेक्टर लालाराम यादव, हसनपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर संजय तोमर और हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद के रूप में हुई है.

By Navabharat News Group