मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर 1 लाख का कर्ज माफ…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 07 Dec 2022 03:20 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर 1 लाख का कर्ज माफ…

ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बलौदा (सरायपाली) में भेंट-मुलाकात स्थल पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका आत्मीय किया स्वागत। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा- आज मैं बलौदा आया हूं, यहां अधिकारी हैं, जनप्रतिनिधि हैं जो आपके लिए यहां आए हैं।

उन्होंने पैरादान की अपील करते हुए कहा कि धान काटने का समय है आप सभी पैरादान कीजिए ये महादान है। जनता के हित में योजनाएं बनाई गई हैं। लोगों को लाभ मिल रहा है। हमने 2500 रूपए में धान खरीदा लेकिन केंद्र सरकार ने अडंगा लगाया, फिर हमने राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की। मुख्यमंत्री बघेल ने पैरादान की अपील करते हुए कहा कि धान काटने का समय है, आप सभी पैरादान कीजिए, ये महादान है। रेखा ने मुख्यमंत्री को बताया कि राशनकार्ड बना है। मैं टेंगनापाली में रहती हूं, राशन समय से मिल रहा है।

रेखा ने मुख्यमंत्री से गौठान में पानी की सुविधा और फेंसिंग की मांग की। जिसे सुनकर मुख्यमंत्री ने तत्काल बोर कराने की घोषणा की। संतराम अंचल ग्राम तिसड़ी ने भेंट-मुलाकात में बताया कि 1 लाख का कर्ज माफ हो गया है। न्याय योजना से तीन किस्त में पैसा मिला है, मैने पैसे को खेती में लगाया है और बच्चों की पढ़ाई में खर्च किया हूं।

देवराज बारिक ने बताया कि 56 क्विंटल गोबर बेचा है और 10 हजार रूपए मिले हैं। इन पैसों को बच्चों की पढ़ाई में खर्च कर रहा हूँ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात करते हुए मायाराम ने अपने इलाज के लिए आ रही समस्या से अवगत कराया, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav