छत गिरने से एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 17 Mar 2023 02:54 PM
छत गिरने से एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत…
ऑडियो सुनें

पेशावर: उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पहाड़ी जिले में शुक्रवार को एक मकान में आग लगने के बाद उसकी छत गिरने से एक ही परिवार के कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। बचाव र्किमयों ने यह जानकारी दी। कोहिस्तान जिले के सेरी पट्टन इलाके में अधिकारियों ने बताया कि मकान में आग शॉर्ट र्सिकट के कारण लगी।

कोहिस्तान और शांगला जिलों के बचाव अधिकारियों ने बताया कि हताहत हुए सभी लोग एक ही परिवार के हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव भी अस्पताल भेज दिए गए हैं। प्रांत के पहाड़ी जिलों में अधिकतर मकान लकड़ी के बने हैं।
खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर हाजी गुलाम अली और कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहम्मद आजम खान ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav