देश में कोरोना वायरस के 1033 नए केस सामने आए और 43 लोगों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 07 Apr 2022 10:49 AM
देश में कोरोना वायरस के 1033 नए केस सामने आए और 43 लोगों की मौत

ऑडियो सुनें

देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के नए मामलों में आज बढ़ोतरी दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1033 नए केस सामने आए हैं और 43 लोगों की मौत (Covid Deaths) हो गई. कल कोरोना के 1086 केस दर्ज किए गए थे और 71 लोगों की मौत हुई थी. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 11 हजार 639 हो गई है.

वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 21 हजार 530 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 24 लाख 97 हजार 567 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. देश में अबतक कोरोना से 4 करोड़ 30 लाख 31 हजार 958 लोग संक्रमित हो चुके हैं. Also Read – अखिलेश यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य ने जताई आपत्ति राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की 185 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 15 लाख 37 हजार 314 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 185 करोड़ 20 लाख 72 हजार 469 डोज़ दी जा चुकी हैं.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा (2,39,02,927) एहतियाती टीके लगाए गए हैं. देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया. वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था.

By Nandkishoryadav