11 साल की लड़की के साथ बलात्कार, घटना का वीडियो इंटरनेट पर डाला

मैनपुरी: जिले में छठी कक्षा की छात्रा के साथ अधेड़ उम्र के एक स्कूल बस चालक ने कथित रूप से बलात्कार किया और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है और उसके खिलाफ बेवर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उसकी तलाश में जगह जगह दबिश दी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता दूसरे स्कूल में पढ़ती है और आरोपी के पड़ोस में रहती है। थाना प्रभारी (एसएचओ) अनिल कुमार ंिसह ने कहा, “आरोपी की पहचान अर्जुन (52) के रूप में हुई है, जो आठ जून को 11 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि अर्जुन ने इस घटना का वीडियो भी बनाया था और बुधवार को इसे इंटरनेट साझा कर दिया।
ंिसह के मुताबिक, जब पीड़िता के माता-पिता ने घटना का वीडियो देखा तो उन्हें मामले की जानकारी हुई और लड़की की मां ने बुधवार देर शाम बेवर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच रिपोर्ट में नाबालिग के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button