जन्मदिन की खुशी में मुख्यमंत्री के लिए बनाया डेढ़ सौ फीट लंबा केक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 23 Aug 2023 05:58 PM
जन्मदिन की खुशी में मुख्यमंत्री के लिए बनाया डेढ़ सौ फीट लंबा केक
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मल्टी लेवल पार्किंग में अपने जन्मदिन पर आज 150 फीट लंबा केक काटा. यह केक उनके जन्मदिन की खुशी में नगर निगम रायपुर महापौर एजाज ढेबर के मार्गदर्शन में बोंजेलो के बेकिंग और आइसिंग डिवीजन ने डेढ़ सौ फीट लंबा केक तैयार किया. केक के निर्माण में 65 लोग जुटे रहे. उन्होंने 24 घंटे कड़ी मेहनत कर यह 430 किलोग्राम का केक तैयार किया.
केक की खास बात यह थी कि इस लंबे केक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फ्लैगशिप योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया. मुख्यमंत्री की किसान हितैषी योजनाओं से लेकर हर वर्ग के लिए बनाई जाने वाली योजनाओं तक सभी प्रमुख योजनाओं को समेटने की कोशिश इसमें की गई.

मुख्यमंत्री ने केक काटने के पश्चात केक बनाने वाली टीम के सदस्यों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि आपने जनहित में चलाई जा रही सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को इसमें दिखा दिया है. इस तरह से अनूठे तरीके से आपने केक बनाकर मेरे जन्मदिन को और भी यादगार बना दिया.

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे सहित पार्षद जितेन्द्र अग्रवाल एवं आकाश तिवारी भी मौजूद रहे.

शहीद भगत सिंह चौक में श्रम कल्याण मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को करी लड्डू से तौला
सदस्यों ने कहा कि श्रमिकों के हितों में किये गए कार्य के लिए हम आपको जन्मदिन के अवसर पर सम्मानित कर रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu