भारत में एक दिन में कोरोना के 16,047 नए मामले, 54 की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 10 Aug 2022 12:05 PM
भारत में एक दिन में कोरोना के 16,047 नए मामले, 54 की मौत…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,047 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,41,90,697 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,28,261 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 54 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,826 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,28,261 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.29 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,546 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.52 प्रतिशत है और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 4.94 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.90 प्रतिशत है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav