अफगानिस्तान में मस्जिद और स्कूल में बम विस्फोटों में 33 लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 22 Apr 2022 10:09 PM
अफगानिस्तान में मस्जिद और स्कूल में बम विस्फोटों में 33 लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

काबुल. उत्तरी अफगानिस्तान में शुक्रवार को एक मस्जिद और धार्मिक स्कूल में हुए विस्फोट में विद्यालय के छात्रों सहित कम से कम 33 लोग मारे गए. तालिबान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. जबीहुल्ला मुजाहिद ने कुंदुज प्रांत के इमाम साहिब शहर में हुए बम विस्फोट की खबर को ट्वीट करते हुए कहा कि इसमें 43 अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें से कई छात्र हैं.

हालांकि इन विस्फोटों की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन अफगानिस्तान के इस्लामिक स्टेट से संबद्ध एक संगठन ने बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों को निशाना बनाकर बम विस्फोट करने का दावा किया.
उत्तरी मजार-ए-शरीफ में शिया मस्जिद में हुए विस्फोट में 10 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu