हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में वीजा सेवा के लिए 55 काउंटर खुलेंगे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 09 Sep 2022 12:23 PM
हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में वीजा सेवा के लिए 55 काउंटर खुलेंगे
ऑडियो सुनें

वांिशगटन: हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में जल्द ही वीजा सेवा के लिए 55 काउंटर उपलब्ध होंगे, जिससे वाणिज्य दूतावास सेवाओं में एक बड़ा बदलाव आएगा। एक वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक जेनिफर लार्सन महावाणिज्यदूत के रूप में हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास का नेतृत्व करेंगी।

उन्होंने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा के विशिष्ट भारतीय-अमेरिकी समूहों से बातचीत की। भारतीय-अमेरिकी उद्योगपति रवि पुली ने इस खास बैठक का आयोजन किया था। इस दौरान लार्सन ने वीजा सेवाओं में सुधार के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत जानकारी की। उन्होंने बताया कि वीजा के लिए होने वाले साक्षात्कार के लिए 55 ‘काउंटर’ खुलने से सेवाओं में बड़ा बदलाव आएगा।

आयोजकों के अनुसार, बैठक में उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों, आव्रजन मुद्दों और वीजा प्राप्त करने के लिए लगने वाले लंबे समय संबंधित कई सवालों के जवाब दिए। छात्र वीजा को दी जाने वाली सर्वोच्च प्राथमिकता के बारे में भी उन्होंने जानकारी दी। लार्सन दूसरी बार भारत में तैनात की गई हैं। इससे पहले वह मुंबई वाणिज्य दूतावास में सेवाएं दे चुकी हैं।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav