जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, एक व्यक्ति की मौत, 13 लोग घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 05 May 2023 07:22 PM
जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, एक व्यक्ति की मौत, 13 लोग घायल
ऑडियो सुनें

तोक्यो. मध्य जापान में शुक्रवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए.
हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के भूकंप सूचना केंद्र के अनुसार, जापान के होन्शू द्वीप के मध्य पश्चिमी तट के पास स्थित इशिकावा प्रान्त में अपराह्न करीब दो बजकर 42 मिनट पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया. वहीं, जापान मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.5 रही.

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के कारण इशिकावा के सुजु शहर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 13 अन्य घायल हो गए. उन्होंने बताया कि भूकंप के कारण छह घर क्षतिग्रस्त हो गए. उन्होंने कहा कि बारिश के कारण भूस्खलन की आशंका है.

सरकार के प्रवक्ता हिरोकाजू एम. ने बताया कि कुछ इमारतों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्थित दो परमाणु संयंत्रों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. जापानी अधिकारियों ने कहा कि भूकंप के झटकों के कारण छोटी लहरें आ सकती हैं लेकिन सुनामी का कोई खतरा नहीं है. जापान दुनिया के सबसे अधिक भूकंप-संभावित देशों में से एक है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu