अर्थव्यवस्था के मामले में भारत दुनिया में 10वें से पांचवें स्थान पर आ गया है: सीतारमण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 23 Feb 2024 07:49 PM
अर्थव्यवस्था के मामले में भारत दुनिया में 10वें से पांचवें स्थान पर आ गया है: सीतारमण
ऑडियो सुनें

महराजगंज. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में 10वें स्थान से अब पांचवें स्थान पर है. उन्होंने कहा, ”अगले डेढ़ साल में हम तीसरे स्थान पर होंगे.” सीतारमण ने कहा कि जिस देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है, वहां के लोगों का जीवन स्तर भी बेहतर होता है और इससे सभी को फायदा होता है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह देश की पहली सरकार है जो लोगों की बात सुनती है, फिर योजनाएं बनाती है और उन योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का काम करती है.

उन्होंने कहा, ”भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी पार्टी के लिए काम करके पार्टी के ऊंचे पदों पर पहुंच सकता है.” सीतारमण ने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ टूट चुका और फोटो खिंचवाने से कुछ हासिल नहीं होगा. उन्होंने कहा, ह्ल उनके (कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव) के पास जनता से कहने के लिए कुछ नहीं बचा है. प्रधानमंत्री मोदी के दिल में किसानों के लिए बहुत कुछ है.ह्व सीतारमण के मुताबिक, सरकार ने 10 साल में किसानों के लिए बहुत कुछ किया है तथा भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में घोटाला मुक्त सरकार दी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu