मोदी पर गूगल एआई टूल की प्रतिक्रिया में पक्षपात का आरोप

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 23 Feb 2024 10:29 PM
मोदी पर गूगल एआई टूल की प्रतिक्रिया में पक्षपात का आरोप
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में एक सवाल पर गूगल के एआई टूल जैमिनी की प्रतिक्रिया अपराध संहिता के कई प्रावधानों के साथ ही आईटी नियमों का सीधा उल्लंघन है. मंत्री ने इस संबंध में एक पत्रकार के विशिष्ट एकाउंट द्वारा उठाए गए मुद्दे का संज्ञान लिया जिसमें आरोप लगाया गया है कि गूगल जैमिनी की, मोदी संबंधी एक सवाल पर प्रतिक्रिया पूर्वाग्रह से ग्रस्त थी जबकि यही सवाल जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बारे में किया गया तो उसने स्पष्ट जवाब नहीं दिया.

चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा,” ये आईटी अधिनियम के मध्यस्थ नियमों (आईटी नियमों) के नियम 3(1)(बी) का प्रत्यक्ष उल्लंघन और आपराधिक संहिता के कई प्रावधानों का उल्लंघन हैं.” मंत्री ने आगे की कार्रवाई के संकेत के साथ पोस्ट को गूगल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय को प्रेषित किया है. पत्रकार ने एक स्क्रीनशॉट साझा किया जिसमें गूगल जैमिनी से मोदी के बारे में एक सवाल किया गया था. जवाब में, जैमिनी ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में अशोभनीय टिप्पणियाँ कीं, लेकिन जब ट्रम्प और ज.ेलेंस्की के बारे में वही प्रश्न पूछा गया तो उसने सीधा जवाब नहीं दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu