श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या आज लाखों दीपों की दिव्य आभा से जगमगा रही है!
शहर में 10वें दीपोत्सव का जश्न मनाया जा रहा है, जिसके चलते ‘राम की पैड़ी’ घाट और सरयू नदी के किनारे मिट्टी के दीपों की सुनहरी रोशनी से जगमगा उठे हैं।
अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर राम की पैड़ी घाट लाखों मिट्टी के दीयों से जगमगा उठा। 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीप जले हैं, जो अयोध्या को भक्ति, आस्था और सदियों पुरानी परंपरा के एक अद्भुत और मनमोहक दृश्य में बदल देंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव 2026 को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले 12 वर्षों में बदलता हुआ भारत, जिसे लोगों ने अविश्वास, अराजकता, आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार का पर्याय बना दिया था। पिछले 12 वर्षों में 140 करोड़ देशवासियों ने देश की इस बदलती तस्वीर को देखा है। ये नया भारत विरासत को बिना भेद-भाव के एक-एक नागरिक तक शासन की योजना को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य कर रहा है। ये नया भारत जो आतंकवाद को भी नेस्तनाबूत करता है, नक्सलवाद को भी दफन करता है और आज अराजकता के खिलाफ भी अपनी लड़ाई को बखूबी बढ़ाने का काम कर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृ्त्व में विरासत, विकास,लोक कल्याणकारी योजना के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को हर भारतवासी आगे बढ़ाना चाहता है लेकिन दूसरी ओर कोप भवन में बैठे हुए मंथरा और मारीच इस पूरी व्यवस्था को प्रभावित करने के लिए किसी प्रकार से अराजकता को पैदा करके भारत को अस्त-व्यस्त करने की साजिशें भी रच रहे हैं। ये दीपोत्सव रामभक्तों के लिए एक संदेश है कि चुनौती कितनी भी कठिन क्यों न हो, उफनता सागर हो या फिर जंगल जैसी कठिन चुनौतियां, जब नीयत साफ हो, नीति स्पष्ट हो, जनता-जनार्दन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में एक संकल्प छिपा हुआ हो, दुनिया की कोई ताकत धर्मेव जयते और सत्यमेव जयते के लक्ष्य को प्राप्त करने में देर नहीं लगा सकती।”
योगी ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा- राम भक्तों पर गोली चलाने वालों को मांगनी होगी माफी.
रोशनी से सजी रामनगरी अयोध्या में दिखा कुछ ऐसा नज़ारा देखिए वीडियो :