भारत को 2036 ओलंपिक की मेजबानी सौंपना आइओसी के लिए अधिक तर्कसंगत होगा: ठाकुर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 25 Feb 2024 09:04 PM
भारत को 2036 ओलंपिक की मेजबानी सौंपना आइओसी के लिए अधिक तर्कसंगत होगा: ठाकुर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को कहा कि भारत को 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी का अधिकार देना अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के लिए अधिक तर्कसंगत होगा क्योंकि देश खेल सहित सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है.
ठाकुर ने न्यूज. 9 ग्लोबल समिट में कहा कि भारत के तोक्यो ओलंपिक 2020 और हांगझोउ एशियाई खेल 2022 में अच्छे प्रदर्शन से उम्मीद जगी है कि देश खेलों के क्षेत्र में 2036 तक शीर्ष 10 और 2047 तक शीर्ष पांच में शामिल हो जाएगा.

उन्होंने कहा,”पिछले ओलंपिक खेलों को देखने वालों में भारतीयों की संख्या सर्वाधिक थी. आईओसी के लिए 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी भारत को सौंपना अधिक तर्कसंगत होगा.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल मुंबई में आईओसी सत्र के दौरान भारत की 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने की इच्छा जता चुके हैं.

ठाकुर से पूछा गया क्या भारत ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए तैयार है, उन्होंने कहा,”प्रधानमंत्री मोदी आईओसी सत्र के दौरान स्पष्ट कर चुके हैं कि भारत 2036 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी करने के लिए गंभीर है और उससे पहले हम 2030 में युवा ओलंपिक का आयोजन करना चाहते हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu