गंगटोक/जलपाईगुड़ी. पूर्वी कमान का टैंक विध्वंसक मिसाइल संबंधी वार्षिक ‘फील्ड फायरिंग’ अभ्यास पश्चिम बंगाल के तीस्ता फील्ड फायरिंग रेंज में किया गया. भारतीय सेना ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी. इसमें कहा गया कि यह अभ्यास त्रिशक्ति कोर के तत्वावधान में आयोजित किया गया और “एक मिसाइल एक टैंक” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 260 से अधिक मिसाइल दागी गईं.
बयान के अनुसार, सेना की इन्फैंट्री बटालियन की विभिन्न इकाइयों के 1,500 से अधिक र्किमयों ने सिलीगुड़ी के पास 20-28 फरवरी तक कमान स्तरीय प्रशिक्षण अभ्यास में भाग लिया. यह अभ्यास युद्ध के मैदान पर सामरिक परिदृश्यों को ध्यान में रखते हुए किया गया जिसमें टैंक प्रमुख भूमिका निभाते हैं.