भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा लोकसभा चुनाव में उतर रही: मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 29 Feb 2024 09:15 PM
भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा लोकसभा चुनाव में उतर रही: मोदी
ऑडियो सुनें

भोपाल. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में उतर रही है तथा चारों ओर एक ही बात सुनाई दे रही है कि भाजपा के नेतृत्व वाला राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) इस बार 400 सीट का आंकड़ा पार कर जाएगा.

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों के उनके कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की साख कई गुना बढ.ी है, जिससे देश में निवेश आर्किषत करने में मदद मिली है और दुनिया भर के देश भारत के साथ अच्छे संबंध बनाने के इच्छुक हैं. मोदी ने भाजपा शासित मध्य प्रदेश में 17,551 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करने के बाद ‘विकसित भारत, विकसित मध्य प्रदेश’ कार्यक्रम को वर्चुअल तौर पर संबोधित करते हुए यह बात कही.

उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से सिंचाई, बिजली, सड़क, रेल, जल आपूर्ति, कोयला और उद्योग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी या उन्हें राष्ट्र को सर्मिपत किया. मोदी ने कहा, ” पिछले 10 वर्षों में दुनिया में भारत की साख कई गुना बढ.ी है. आज दुनिया भर के देश भारत से दोस्ती करना चाहते हैं. विदेश जाने वाले भारतीयों को बहुत सम्मान मिलता है और इसका सीधा फायदा देश को निवेश और विशेषकर पर्यटन क्षेत्र में होता है. अधिक लोग भारत आना चाहते हैं. यहां आयेगें, तो मध्य प्रदेश आना स्वाभाविक है क्योंकि मध्य प्रदेश तो अजब है, गजब है. ” अप्रैल-मई में संभावित लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए, भाजपा के दिग्गज नेता ने कहा कि उनकी पार्टी भारत को दुनिया की पांचवीं से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ रही है.

उन्होंने कहा, ” अब चारों ओर एक ही बात सुनाई देती है, अबकी बार चार सौ पार. पहली बार जनता ने अपनी प्रिय सरकार की वापसी के लिए नारा बुलंद कर दिया है. यह नारा भाजपा ने नहीं, जनता ने दिया है. मोदी की गारंटी पर जनता का इतना विश्वास, भाव विभोर करने वाला है. यह हमारे लिए, तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य नहीं है, हम तीसरी बार देश को तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने के लिए चुनाव में उतर रहे हैं.” सन् 1984 में राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा- यह उपलब्धि भारत के इतिहास में केवल एक बार हासिल की गई है.

मध्य प्रदेश में “डबल इंजन” सरकार (केंद्र और राज्य में भी भाजपा सत्ता में है) का जिक्र करते हुए, मोदी ने कहा कि यह “दोगुनी गति” से काम कर रही है. उन्होंने उन विकास परियोजनाओं की संख्या सूचीबद्ध की जिनका उन्होंने उद्घाटन या शिलान्यास किया.
अपनी सरकार के तहत हो रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए, मोदी ने कहा कि 2014 के बाद, जब भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में सत्ता में आई तब से अब तक 90 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई के तहत लाया गया जबकि पिछली सरकार (2004 से 2014 तक कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए) 10 वर्षों के दौरान यह केवल 40 लाख हेक्टेयर थी.

उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में “हमारी महिलाओं और बेटियों” का अभूतपूर्व सशक्तिकरण होगा और इस बात पर प्रकाश डाला कि देश बड़ी संख्या में ‘नमो ड्रोन दीदी’ (महिला ड्रोन पायलटों को दिया गया नाम) को देखेगा. इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने उज्जैन शहर में दुनिया की पहली ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ का उद्घाटन किया. यह भारतीय ‘पंचांग’ या समय गणना प्रणाली पर आधारित है. मोदी ने ‘साइबर तहसील’ परियोजना भी शुरू की, जिसके तहत राज्य के सभी 55 जिलों में एकल राजस्व अदालत स्थापित की जाएगी. परियोजना के तहत, प्रमाणित अंतिम दस्तावेज आवेदकों को ईमेल/व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu