NHAI ने पेटीएम फास्टैग उपयोगकर्ताओं को 15 मार्च तक अन्य बैंक से नया फास्टैग लेने को कहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 13 Mar 2024 08:24 PM
NHAI ने पेटीएम फास्टैग उपयोगकर्ताओं को 15 मार्च तक अन्य बैंक से नया फास्टैग लेने को कहा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पेटीएम फास्टैग उपयोगकर्ताओं को सुगम यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने और टोल प्लाजा पर असुविधा से बचने के लिए 15 मार्च से पहले किसी अन्य बैंक से नया फास्टैग लेने की सलाह दी है. बुधवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि इससे यात्री राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करते समय जुर्माने या दोहरे शुल्क से बच सकेंगे.

बयान में कहा गया है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक से संबंधित प्रतिबंधों पर भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के बाद पेटीएम फास्टैग उपयोगकर्ताओं के पास 15 मार्च, 2024 के बाद अपने बैलेंस को रिचार्ज या टॉप-अप करने का विकल्प नहीं होगा. इसमें कहा गया कि हालांकि, वे निर्धारित तिथि के बाद भी टोल का भुगतान करने के लिए मौजूदा शेष राशि का उपयोग करना जारी रख सकते हैं. एनएचएआई ने पेटीएम फास्टैग उपयोगकर्ताओं को अपने संबंधित बैंकों तक पहुंचने या आईएचएमसीएल (इंडियन हाईवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड) की वेबसाइट पर दिए गए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों को देखने की भी सलाह दी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu