लोकसभा चुनाव 2024: चुनाव आयोग कल करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 15 Mar 2024 03:05 PM
लोकसभा चुनाव 2024: चुनाव आयोग कल करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: चुनाव आयोग शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करेगा. इसके लिए चुनाव आयोग ने दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग की आज हुई बैठक के दौरान चुनाव को निष्पक्ष, शांति और बेहतर तरीके संपन्न करवाने के लिए कितनी फोर्स को संवेदनशील क्षेत्रों और राज्यों में तैनात करना है इस पर चर्चा की गई है.

इसके अलावा कितने चरणों में चुनाव संपन्न करवाया जा सकता है और किन राज्यों में पहले और किन राज्यों में बाद में चुनाव हो सकता है जैसे तमाम पहलुओं पर चर्चा हुई है. दोनों नए चुनाव आयुक्त को पूरी चुनावी प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav