एशिया कप हॉकी के लिये रवाना गत चैम्पियन भारत

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 20 May 2022 04:26 PM
एशिया कप हॉकी के लिये रवाना गत चैम्पियन भारत
ऑडियो सुनें

बेंगलुरू. ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बीरेंद्र लाकड़ा की अगुआई वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम अपने एशिया कप खिताब के बचाव के लिये शुक्रवार को जकार्ता रवाना हो गयी. भारतीय टीम पूल ए में जापान, पाकिस्तान और मेजबान इंडोनेशिया से भिड़ेगी जबकि मलेशिया, कोरिया, ओमान और बांग्लादेश पूल बी में शामिल हैं. भारत अपने अभियान की शुरूआत सोमवार को भारत के खिलाफ करेगा. लाकड़ा ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह टीम निश्चित रूप से उत्साहित है. एशिया कप काफी प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है और हमारे कुछ खिलाड़ी पहली बार इस टूर्नामेंट का अनुभव करेंगे तो स्वभाविक है कि टीम में काफी उत्साह बना हुआ है. ’’उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय खेल प्राधिकरण के बेंगलुरू केंद्र में हमारा शिविर काफी मुश्किल था और काफी फायदेमंद भी था. हमें प्रत्येक खिलाड़ी की मजबूती के बारे में पता चला और हमने मैदान पर अपने संवाद में भी सुधार किया. सरदार (कोच) ने भी हमारी फिटनेस पर काफी जोर दिया. ’’

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news