इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने ‘डीपफेक’ अश्लील तस्वीरों को लेकर संदिग्धों से क्षतिपूर्ति की मांग की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 22 Mar 2024 10:12 PM
इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने ‘डीपफेक’ अश्लील तस्वीरों को लेकर संदिग्धों से क्षतिपूर्ति की मांग की
ऑडियो सुनें

रोम. इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की ‘डीपफेक’ अश्लील तस्वीरें बनाने और उन्हें ऑनलाइन पोस्ट करने के दो आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई के तहत मेलोनी को दो जुलाई को गवाही देने के लिए कहा गया है. मेलोनी की वकील मारिया मैरनगीयू ने शुक्रवार को कहा कि सार्डिनिया के सासारी में मुकदमे में, पीड़िता मेलोनी सांकेतिक क्षतिपूर्ति के रूप में एक लाख यूरो (1,08,212 अमेरिकी डॉलर) की मांग कर रही हैं. वकील ने कहा कि वह घरेलू हिंसा की पीड़िताओं के लिए इस राशि को गृह मंत्रालय को कोष में जमा करेंगी.

मारिया ने कहा, ”यह अपराध विशेष रूप से घृणित है, क्योंकि इसमें कथित तौर पर मनगढ.ंत अश्लील तस्वीरें अपलोड करना शामिल है जो किसी भी महिला को उसकी गरिमा और निजी जीवन के लिए नुकसानदेह परिणामों के साथ प्रभावित कर सकता है.” एएनएसए समाचार एजेंसी के अनुसार, इटली की पुलिस ने मामले में 2020 में एक पिता और उसके पुत्र की पहचान की थी, जिन्होंने एक अमेरिकी पोर्न साइट पर मेलोनी की डीपफेक तस्वीरें कथित तौर पर अपलोड की थीं. उस समय मेलोनी प्रधानमंत्री नहीं थीं. वह अपनी ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी की प्रमुख थीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu