हुक्का बार में छापे के बाद ‘बिग बॉस’ विजेता फारुकी समेत 14 लोगों को हिरासत में लिया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Mar 2024 08:56 PM
हुक्का बार में छापे के बाद ‘बिग बॉस’ विजेता फारुकी समेत 14 लोगों को हिरासत में लिया गया

ऑडियो सुनें

मुंबई. दक्षिण मुंबई में पुलिस की छापेमारी के दौरान हुक्का पीते हुए पाए जाने के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस – 17’ के विजेता मुनव्वर फारुकी सहित 14 लोगों को हिरासत में लिया गया. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा ने बोरा बाजार इलाके में स्थित एक हुक्का बार में मंगलवार रात करीब 10.30 बजे छापेमारी शुरू की जो बुधवार सुबह पांच बजे तक जारी रही.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ”हुक्का बार में छापेमारी के दौरान स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और अन्य लोग वहां हुक्का पीते हुए पाए गए. हमारे पास उनके इस कृत्य का एक वीडियो भी है. जिसके बाद हमने फारुकी सहित अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया, लेकिन बाद में उन्हें जाने दिया गया क्योंकि उनके खिलाफ लगाई गई धाराएं जमानती हैं.” उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हुक्का बार में कुछ लोग हर्बल हुक्के की आड़ में तंबाकू वाले हुक्के पी रहे थे.

अधिकारी ने कहा कि फारुकी और अन्य पर भारतीय दंड संहिता की धारा 283 और 336 के साथ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. उन्होंने कहा कि माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग पुलिस ने फारुकी और अन्य को नोटिस जारी किया जिसके बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  2. 2 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  3. 3 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  4. 4 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
By Yogesh Kumar Sahu