राष्ट्रीय ईस्पोर्ट्स चैंपियनशिप 18 अप्रैल से…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 01 Apr 2024 04:53 PM
राष्ट्रीय ईस्पोर्ट्स चैंपियनशिप 18 अप्रैल से…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय ईस्पोर्ट्स चैंपियनशिप (एनईएससी) 18 अप्रैल से शुरू होगी। भारतीय ईस्पोर्ट्स महासंघ (ईएसएफआई) ने सोमवार को यहां इसकी घोषणा की। एनईएससी भारत के खिलाड़ियों को डीओटीए 2 (ओपन), ई फुटबॉल (ओपन) और काउंटर-स्ट्राइक 2 में ओपन और महिला श्रेणियों में अपना कौशल प्रर्दिशत करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

आॅनलाइन क्वालीफायर 18 अप्रैल से शुरू होंगे जो डबल-एलिमिनेशन प्रारूप में खेले जाएंगे। विजेता क्षेत्रीय क्वालीफायर में आगे बढ़ेंगे जहां वे 11 नवंबर से सऊदी अरब के रियाद में होने वाली 16वीं विश्व ईस्पोर्ट्स चैंपियनशिप (डब्ल्यूईसी) के वैश्विक फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए अन्य एशियाई देशों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय ईस्पोर्ट्स महासंघ (आईईएसएफ) द्वारा आयोजित डब्ल्यूईसी 2024 में कुल 609 टीम पांच मैच टाइटल – काउंटर स्ट्राइक 2 (ओपन और महिला), डीओटीए 2, ई फुटबॉल सीरीज, मोबाइल लीजेंड्स: बैंग बैंग (ओपन और महिला) और पबजी मोबाइल में अपने देशों का प्रतिनिधित्व करेंगी।

टूर्नामेंट में पहली बार प्रत्येक गेम और श्रेणी में शीर्ष आठ टीमों के बीच 10 लाख अमेरिकी डॉलर की कुल पुरस्कार राशि बांटी जाएगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav