कर्नाटक उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के सामने एक शख्स ने अपना गला रेत जान देने की कोशिश की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 03 Apr 2024 07:36 PM
कर्नाटक उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के सामने एक शख्स ने अपना गला रेत जान देने की कोशिश की
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. कर्नाटक उच्च न्यायालय परिसर में बुधवार को एक व्यक्ति ने अदालत कक्ष संख्या-1 में मुख्य न्यायाधीश निलय विपिनचंद्र अंजारिया के सामने कथित तौर पर चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, मैसुरु के रहने वाले श्रीनिवास ने अदालत कक्ष संख्या-1 के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कर्मचारियों को एक फाइल सौंपी और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने मुख्य न्यायाधीश अंजारिया की उपस्थिति में अपना गला काटने का प्रयास किया.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सुरक्षार्किमयों ने तत्काल श्रीनिवास को बोरिंग अस्पताल पहुंचाया, जहां अब उसका इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा, ह्लहमें नहीं पता कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. वह अदालत कक्ष संख्या-1 में दाखिल हुआ और चाकू से अपना गला काटने का प्रयास किया. अंदर तैनात हमारे सुरक्षा कर्मचारियों ने देखा और तुरंत उसे बचाया. वह अस्पताल में भर्ती है.ह्व उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

मुख्य न्यायाधीश अंजारिया ने उच्च न्यायालय परिसर में सुरक्षा चूक को लेकर चिंता व्यक्त की और जिम्मेदार लोगों से पूछा कि वह व्यक्ति अदालत के अंदर एक धारदार वस्तु लाने में कैसे कामयाब रहा. उन्होंने पुलिस को घटनास्थल का पंचनामा (निष्कर्षों और सबूतों का रिकॉर्ड) करने का भी आदेश दिया और उनसे चाकू को नहीं छूने को कहा.

श्रीनिवास ने सुरक्षा कर्मचारियों को जो फाइल दी थी उसकी सामग्री अज्ञात है, और अदालत ने कहा कि वह दस्तावेजों की जांच नहीं करेगी क्योंकि इसे किसी नामित वकील द्वारा अदालत में प्रस्तुत नहीं किया गया था. उच्च न्यायालय ने यह भी कहा कि अधिकारियों को अदालत के आदेश के बिना कोई भी दस्तावेज प्राप्त नहीं करना चाहिए. पुलिस आत्महत्या के प्रयास के कारण का पता लगा रही है. पुलिस डॉक्टरों द्वारा उसे स्वस्थ घोषित किए जाने के बाद उसका बयान दर्ज करेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu