कैनबरा. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने चुनाव के बाद हार मान ली है. देश में अल्पमत की सरकार बनने की संभावना है. लाखों मतों की गणना अभी नहीं हुई है. इसके बावजूद मॉरिसन ने त्वरित कदम उठाया है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अमेरिका, जापान और भारत के नेताओं के साथ तोक्यो में शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं. मॉरिसन ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि इस देश में निश्चितता हो. मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि यह देश आगे बढ़े.’’ उन्होंने कहा, ‘‘विशेष रूप से इस सप्ताह के दौरान जो महत्वपूर्ण बैठकें हो रही हैं, मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि इस देश की सरकार के बारे में बहुत स्पष्ट समझ हो.’’ लेबर पार्टी ने 2007 के बाद पहली चुनावी जीत हासिल की है. विपक्षी नेता एंथनी अल्बानीस को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी.
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मॉरिसन ने चुनाव में हार स्वीकार की
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 21 May 2022 07:35 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 शेख़ हसीना ने बताई बांग्लादेश लौटने की तारीख़: 16 दिसंबर को आएंगी वापस, पीएम तारिक़ रहमान से की यह अपील
- 2 ‘किंग’ फिल्म से शाहरुख खान और करीना कपूर एक बार फिर साथ दिखेंगे, ट्रेलर 14 दिसंबर को
- 3 नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम तक हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग
- 4 कोरबा में 500 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पांव पखारकर किया स्वागत, बोले-छल, कपट, प्रलोभन से धर्मांतरण अब नहीं चलेगा
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news