राबड़ी देवी ने हंगामा कर रहे राजद समर्थक को मारा थप्पड़

पटना. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सीबीआई छापेमारी के खिलाफ यहां उनके आवास के बाहर हंगामा कर रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया. राजद के समर्थक यहां 10 सर्कुलर रोड के बाहर हंगामा कर रहे थे जो कि राबड़ी देवी का आवास है. राजद कार्यकर्ताओं के हंगामे से नाराज होकर राबड़ी देवी ने एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया. आवास पर अंदर से सीबीआई के एक दल ने ताला लगा दिया था.

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के दल ने, राबड़ी के पति लालू यादव के विरुद्ध दर्ज रेलवे भर्ती घोटाला मामले के संबंध में शुक्रवार को उक्त आवास पर छापेमारी की थी. सीबीआई द्वारा तलाशी और पूछताछ कई घंटों तक चलती रही और राजद कार्यकर्ता केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रहे थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button