बुजुर्ग दंपत्ति जली अवस्था में मृत मिले, पुलिस को आत्महत्या का संदेह

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 11 Apr 2024 01:04 PM
बुजुर्ग दंपत्ति जली अवस्था में मृत मिले, पुलिस को आत्महत्या का संदेह
ऑडियो सुनें

पथनमथिट्टा: पथनमथिट्टा के मल्लापल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह एक बुजुर्ग दंपत्ति अपने घर में जली हुई अवस्था में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दंपति की उम्र 78 और 74 वर्ष थी और वह दोनों घर में अकेले रहते थे।

उन्होंने कहा कि ऐसा संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है। पुलिस ने बताया कि सुबह पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलते देखा था, जिसके बाद वे उनके घर गए और दरवाजा तोड़ा तो देखा कि दंपति जलकर दम तोड़ चुके थे। उन्होंने कहा कि दंपति के घर में गैस सिलेंडर खुला मिला है, जिससे संदेह है कि घर में आग गैस रिसाव के कारण ही लगी होगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav